देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने साहिबगंज के अतिरिक्त जिलाधिकारी पर अदालत की अवमानना के लिए जुर्माना लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को साहिबगंज के अतिरिक्त जिलाधिकारी गौतम भगत को अदालत की अवमानना ​​का दोषी ठहराते हुए उन पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया जिसकी वसूली उनसे की जाएगी।

रांची, 11 जून झारखंड उच्च न्यायालय ने बुधवार को साहिबगंज के अतिरिक्त जिलाधिकारी गौतम भगत को अदालत की अवमानना ​​का दोषी ठहराते हुए उन पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया जिसकी वसूली उनसे की जाएगी।

मामला साहिबगंज जिले में गंगा नदी पर नौका सेवाओं के लिए घाटों की नीलामी पर उच्च न्यायालय के आदेश के उल्लंघन से संबंधित है।

याचिकाकर्ता अंकुश राजहन ने यह बात मुख्य न्यायाधीश एमएस रामचंद्र राव और न्यायमूर्ति दीपक रोशन की खंडपीठ के संज्ञान में लाई। खंडपीठ ने भगत को अदालत के निर्देशों का उल्लंघन करने का दोषी पाया और उन पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

राजहंस ने साहिबगंज जिला प्रशासन द्वारा घाटों के आवंटन के लिए जारी निविदा शर्तों को चुनौती दी थी।

उच्च न्यायालय को अवगत कराया गया कि प्रशासन ने नौका सेवा के माल वाहक मार्ग में गरम घाट और कुरसेला घाट का उल्लेख किया है, लेकिन उन घाटों को अधिसूचित नहीं किया गया।

उच्च न्यायालय ने कहा था कि घाटों की नीलामी अधिसूचित घाटों तक ही सीमित रहनी चाहिए और साहिबगंज जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि जो घाट अधिसूचित नहीं हैं, उनके लिए कोई निविदा आमंत्रित न की जाए।

अदालत को बताया गया कि निर्देश का उल्लंघन करते हुए साहिबगंज के अतिरिक्त जिलाधिकारी ने उन घाटों के आवंटन के लिए भी निविदा जारी की थी, जिन्हें अधिसूचित नहीं किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड