देश की खबरें | कनाडा में जीवन-यापन की उच्च लागत के कारण छात्रों पर वित्तीय बोझ बढ़ेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए जीवन-यापन की आवश्यकता को दोगुना से अधिक करने के कनाडा के कदम से अपने बच्चों को इस देश में पढ़ने के लिए भेजने वाले लोगों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।

होशियारपुर/कपूरथला (पंजाब), नौ दिसंबर अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए जीवन-यापन की आवश्यकता को दोगुना से अधिक करने के कनाडा के कदम से अपने बच्चों को इस देश में पढ़ने के लिए भेजने वाले लोगों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय एक बड़ा झटका है क्योंकि अब उन्हें अपने बच्चों को कनाडा में पढ़ने के लिए भेजने के लिए धन की व्यवस्था करने के वास्ते बैंकों या अनौपचारिक स्रोतों से अधिक उधार लेने की आवश्यकता होगी।

कनाडा के प्रवासन मंत्री मार्क मिलर ने घोषणा की है कि उनका देश एक जनवरी से अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए रहने की वित्तीय आवश्यकता को दोगुना से अधिक कर देगा।

यह एक ऐसा कदम है जो भारत सहित देश में विदेशी छात्रों के आगमन को प्रभावित करेगा।

यह परिवर्तन एक जनवरी या उसके बाद प्राप्त नए अध्ययन परमिट आवेदनों पर लागू होगा।

पंजाब के लोगों के लिए पढ़ाई और बसने के लिए कनाडा पसंदीदा जगहों में से एक है।

मोगा में आव्रजन परामर्श सेवा प्रतिनिधि रशपाल सिंह सोसन ने कहा कि कनाडा सरकार द्वारा जीवन-यापन की वित्तीय आवश्यकता में बढ़ोतरी किए जाने के फैसले के तुरंत बाद छात्रों को कनाडा भेजने का खर्च लगभग 6.50 लाख रुपये बढ़ जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\