देश की खबरें | उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी, 9 जुलाई से पश्चिमी तट पर होगी बारिश में वृद्धि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर भारत में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत कई हिस्सों में मंगलवार को गर्मी का प्रकोप जारी रहा। राजस्थान के करौली में पारा 43.9 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण पश्चिमी मॉनसून के फिर से मजबूत होने के साथ ही पश्चिमी तट पर नौ जुलाई से बारिश में वृद्धि होने की उम्मीद है।

नयी दिल्ली, छह जुलाई उत्तर भारत में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत कई हिस्सों में मंगलवार को गर्मी का प्रकोप जारी रहा। राजस्थान के करौली में पारा 43.9 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण पश्चिमी मॉनसून के फिर से मजबूत होने के साथ ही पश्चिमी तट पर नौ जुलाई से बारिश में वृद्धि होने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय राजधानी में शाम को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और हवा में आर्द्रता कम रही। आईएमडी के अनुसार, सापेक्ष आर्द्रता 34 प्रतिशत दर्ज की गई। हरियाणा और पंजाब में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहा तथा गुरुग्राम में तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि हरियाणा में सबसे गर्म स्थान रहा।

पंजाब के बठिंडा में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। पटियाला में 40.6 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से चार डिग्री अधिक था।

राजस्थान के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटे में हल्की बारिश हुई। राज्य में करौली सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण पश्चिमी मॉनसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर, धौलपुर और भीलवाड़ा जिलों में स्थिर रही और पिछले कई दिनों में यह आगे नहीं बढ़ा। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 जुलाई के बाद राजस्थान के बाकी हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रह सकता है।

इस बीच आईएमडी ने मंगलवार को कहा कि पश्चिमी तट पर नौ जुलाई से बारिश में वृद्धि हो सकती है। हालांकि, नौ जुलाई से उत्तर पूर्वी भारत में बारिश में कमी आ सकती है। आईएमडी ने कहा, “अरब सागर में दक्षिण पश्चिमी मॉनसून के मजबूत होने से नौ जुलाई से पश्चिमी तट पर बारिश में वृद्धि हो सकती है। कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में नौ जुलाई से भारी से बेहद भारी बारिश होने की संभावना है।”

विभाग ने कहा कि इसी दौरान, नौ जुलाई से उत्तर पूर्वी भारत (अरुणाचल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा) में बारिश में कमी आएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड