देश की खबरें | महंत नृत्य गोपाल दास का स्वास्थ्य स्थिर एवं संतोषजनक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास का स्वास्थ्य स्थिर एवं संतोषजनक बना हुआ है।
लखनऊ, छह अक्टूबर राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास का स्वास्थ्य स्थिर एवं संतोषजनक बना हुआ है।
उन्हें रविवार को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने बताया, ‘‘बुधवार को उनकी स्थिति में सुधार देखा गया। उनकी ऑक्सीजन सपोर्ट की जरुरत कम हुई है। उनके पेशाब के संक्रमण में भी कमी आयी है। उनकी स्थिति स्थिर और संतोषजनक बनी हुई है। उन्हें अभी भी गहन चिकित्सा कक्ष में क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों और यूरोलोजी के विशेषज्ञों की टीम की निगरानी में रखा गया है।’’
महंत (84) को ऑक्सीजन का स्तर कम होने और सांस फूलने की शिकायत के बीच रविवार को अयोध्या से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था।
महंत नृत्य गोपाल दास पिछले साल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संक्रमण के बाद उनका लंबे समय तक इलाज चला था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)