जरुरी जानकारी | जून में प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत रही
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.
नयी दिल्ली, 31 जुलाई देश में आठ प्रमुख ढांचागत उद्योगों की वृद्धि दर जून के महीने में सालाना आधार पर घटकर 8.2 प्रतिशत रही। कच्चे तेल के उत्पादन में कमी आने से यह गिरावट आई है।
वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को बुनियादी उद्योगों से संबंधित आंकड़े जारी किए। जून, 2022 में प्रमुख उद्योगों की वृद्धि दर 13.1 प्रतिशत रही थी।
आंकड़ों के मुताबिक, जून में प्रमुख बुनियादी क्षेत्रों की वृद्धि दर सालाना आधार पर कमजोर पड़ने के बावजूद पिछले पांच महीनों में सबसे अधिक रही।
इसके पहले, जनवरी, 2023 में इन आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 9.7 प्रतिशत रही थी जबकि मई में यह पांच प्रतिशत थी।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
संबंधित खबरें
UPSC CSE 2025 कट-ऑफ जारी: प्रीलिम्स, मेन्स और फाइनल स्टेज के श्रेणी-वार स्कोर यहां देखें
Cricketer Amit Mishra: IPL क्रिकेटर अमित मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी गरिमा तिवारी ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न और मारपीट का नया मुकदमा
Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र में लाडकी बहनों की बढ़ी टेंशन; अपात्रता के चलते 1.05 करोड़ महिलाएं योजना से हो सकती हैं बाहर
Fact Check: वाशिंगटन के वर्ल्ड वॉर II मेमोरियल में डांस वीडियो, क्या मधु राजू को नौकरी से निकाल दिया गया है? जानिए सच्चाई
\