जरुरी जानकारी | ‘अगले वित्त वर्ष में वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत रहने का अनुमान, रेपो दर में होगी एक प्रतिशत की वृद्धि’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष 2022-23 में 8.2 प्रतिशत रहेगी। अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी बैंक ऑफ अमेरिका ने यह अनुमान लगाया है।

मुंबई, 15 दिसंबर भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष 2022-23 में 8.2 प्रतिशत रहेगी। अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी बैंक ऑफ अमेरिका ने यह अनुमान लगाया है।

ब्रोकरेज कंपनी ने नए साल के लिए अपने परिदृश्य में कहा है कि अगले वर्ष भारत में चीजें सामान्य होंगी और वृद्धि रफ्तार पकड़ेगी।

बैंक ऑफ अमेरिका ने कहा कि भारत ने 2021 में काफी सकारात्मक रुख के साथ प्रवेश किया था और आर्थिक वृद्धि दर में सुधार आ रहा था, लेकिन महामारी की दूसरी लहर से झटका लगा और यह पुनरुद्धार पटरी से उतर गया। इसकी वजह से आपूर्ति संकट पैदा हुआ, जिससे कीमतों पर दबाव बना।

उसने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि 2022 का साल भारत के लिए सामान्य वर्ष रहेगा। उपभोग बढ़ने से वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा।’’

अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी ने कहा कि टीकाकरण की निचली दर तथा कोविड-19 का नया स्वरूप ओमीक्रोन वृद्धि के लिए अनिश्चितता पैदा कर सकते हैं। निचले आधार प्रभाव की वजह से वृद्धि दर 2021-22 के 9.3 प्रतिशत से कम रहेगी।

विभिन्न क्षेत्रों की बात की जाए, तो बैंक ऑफ अमेरिका का अनुमान है कि कृषि, वानिकी और मत्स्यपालन क्षेत्र की वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष में 3.5 प्रतिशत रहेगी। यह चालू वित्त वर्ष के चार प्रतिशत से कम है। ‘‘इसी तरह उद्योग क्षेत्र की वृद्धि 10 प्रतिशत से घटकर सात प्रतिशत, सेवा क्षेत्र की नौ प्रतिशत से घटकर 7.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है।’’

ब्रोकरेज कंपनी ने कहा कि अगले वित्त वर्ष में मुख्य मुद्रास्फीति बढ़कर 5.6 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी। ‘‘इसके चलते भारतीय रिजर्व बैंक लंबे ठहराव के बाद 2022-23 में रेपो दर में एक प्रतिशत अंक की वृद्धि कर सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू