देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केटी परनाइक ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की।

ईटानगर, 23 अप्रैल अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केटी परनाइक ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की।

इस आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हुई, जिनमें अरुणाचल प्रदेश का एक निवासी भी शामिल था।

राज्यपाल ने निर्दोष नागरिकों की हत्या को "कायरता का बर्बर कृत्य" बताया और कहा कि यह भारत की समावेशी एवं एकजुट संस्कृति पर सीधा हमला है।

राजभवन से जारी एक बयान के अनुसार, हमले में जान गंवाने वाले भारतीय वायुसेना के कॉर्पोरल टागे हैलियांग को श्रद्धांजलि देते हुए परनाइक ने कहा कि राज्य इस अपूरणीय क्षति के लिए शोकग्रस्त है।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पूर्व में जम्मू-कश्मीर में उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके राज्यपाल परनाइक ने कहा कि पर्यटकों को निशाना बनाना न केवल शांति और सद्भाव को बाधित करता है, बल्कि स्थानीय समुदायों की आजीविका और सामाजिक-आर्थिक विकास पर भी प्रहार है।

राष्ट्र के नेतृत्व में भरोसा दोहराते हुए राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि इस कायराना कृत्य के दोषियों की शीघ्र पहचान की जाएगी और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

राज्यपाल ने कहा, “ऐसे आतंकी कृत्य को अंजाम देने वाले को सजा जरूर मिलेगी। आतंकवाद के खिलाफ हमारे राष्ट्र की एकजुटता और संकल्प पहले से कहीं अधिक मज़बूत है।”

उन्होंने सभी नागरिकों से इस दुख की घड़ी में एकजुट होने और राष्ट्रीय एकता, शांति व करुणा के मूल्यों को और अधिक मज़बूत करने की अपील की।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर प्रमुख पर्यटक स्थल बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इनमें से ज्यादातर पर्यटक थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड