जरुरी जानकारी | सरकार ने गुजरात, राजस्थान में 14 परियोजनाओं को प्रभावित करने वाले 21 मुद्दों की समीक्षा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने गुजरात और राजस्थान में 14 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को प्रभावित करने वाले 21 मुद्दों की समीक्षा की है। शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
नयी दिल्ली, 15 फरवरी उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने गुजरात और राजस्थान में 14 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को प्रभावित करने वाले 21 मुद्दों की समीक्षा की है। शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
डीपीआईआईटी सचिव अमरदीप भाटिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और परियोजना समर्थकों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में कहा गया कि बैठक परियोजना निगरानी समूह (पीएमजी) द्वारा सुगम अंतर-मंत्रालयी और राज्य समन्वय के माध्यम से मुद्दे के समाधान में तेजी लाने पर केंद्रित थी।
बयान में कहा गया, “बैठक में 14 महत्वपूर्ण परियोजनाओं से जुड़े 21 मुद्दों की समीक्षा की गई, जिनमें श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली चार परियोजनाएं शामिल हैं। इन सभी परियोजनाओं की कुल लागत 13,162 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अलावा, 600 करोड़ रुपये मूल्य की एक निजी परियोजना से जुड़े सात मुद्दों की भी समीक्षा की गई।”
इनमें से एक परियोजना गुजरात में खावड़ा अक्षय ऊर्जा पार्क भी शामिल है।
डीपीआईआईटी ने कहा, “एक बार चालू हो जाने पर, पार्क से सालाना लगभग 81 अरब यूनिट स्वच्छ बिजली पैदा होने की उम्मीद है, जिससे जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता काफी कम हो जाएगी।”
विभाग ने कहा कि कि रिलायंस जियो की 5जी/4जी विस्तार परियोजना की भी समीक्षा की गई।
भाटिया ने संबंधित अधिकारियों से लंबित मुद्दों के समाधान में सक्रिय रुख अपनाने को कहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)