देश की खबरें | सरकार ने सतर्कता आयुक्त के लिए आवेदन मंगाए, अभ्यर्थियों से 300 शब्दों का निबंध लिखने को कहा

नयी दिल्ली, 17 जुलाई कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार केंद्र ने शुक्रवार को केंद्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त के एक पद के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं।

मंत्रालय ने आवेदन का प्रारूप जारी किया है जिसमें आवेदकों से पद के लिए अपनी योग्यता के बारे में अधिकतम 300 शब्दों में लिखने को कहा गया है।

यह भी पढ़े | हरियाणा में कोविड-19 से पांच और लोगों की मौत, 795 नए मामले सामने आए.

सीवीसी में एक मुख्य सतर्कता आयुक्त और दो सतर्कता आयुक्त हो सकते हैं। इस समय मुख्य चुनाव आयुक्त संजय कोठारी हैं और सतर्कता आयुक्त शरद कुमार तथा सुरेश एन पटेल हैं।

कुमार का कार्यकाल इस साल अक्टूबर में पूरा होने वाला है।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका, सुमित्रा देवी कास्डेकर विधानसभा से इस्तीफा देकर बीजेपी में हुईं शामिल.

कार्मिक मंत्रालय ने कहा, ‘‘केंद्रीय सतर्कता आयोग में एक सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति का प्रस्ताव है जो अक्टूबर, 2020 में खाली होने वाले एक पद पर की जानी है। तब एक सतर्कता आयुक्त कार्यकाल पूरा होने पर पद छोड़ेंगे।’’

सतर्कता आयुक्त चार साल के कार्यकाल तक या 65 साल की आयु तक, जो भी पहले हो, पद पर रह सकते हैं।

आवेदन भेजने की आखिरी तारीख 17 अगस्त है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)