देश की खबरें | तेरहवीं मंजिल की बालकनी से गिरी बच्ची; शख्स की सूझबूझ से बची जान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे के डोंबिवली में एक बहुमंजिला इमारत की 13वीं मंजिल से गिरी दो वर्षीय बच्ची की जान एक शख्स की सूझबूझ से बच गई।

ठाणे, 26 जनवरी ठाणे के डोंबिवली में एक बहुमंजिला इमारत की 13वीं मंजिल से गिरी दो वर्षीय बच्ची की जान एक शख्स की सूझबूझ से बच गई।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ है और लोगों ने शख्स की खूब प्रशंसा की है तथा उसे असली हीरो बताया है।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पिछले सप्ताह देवीचापाड़ा इलाके में हुई जिसमें बच्ची को मामूली चोटें आईं।

वीडियो में भावेश म्हात्रे को बच्ची को पकड़ने के लिए दौड़ते हुए देखा जा सकता है। हालांकि वह उसे पूरी तरह से पकड़ने में असफल रहे लेकिन उनके प्रयास से बच्ची गिरने से बच गई और उसे कम चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्ची खेलते समय 13वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से गिर गई।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘‘वह फिसल गई और कुछ देर तक बालकनी के किनारे लटकी रही और फिर गिर गई।’’

म्हात्रे ने बताया कि वह इमारत के पास से गुजर रहे थे और तभी उन्होंने बच्ची को गिरते देखा।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ साहस और मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है।’’ नगर निगम के एक अधिकारी ने म्हात्रे के इस कदम की सराहना की और कहा कि उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने की योजना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड