देश की खबरें | सुरंगों, ड्रोनों का मिलना भारत के खिलाफ पाकिस्तान की शत्रुता का सबूत है: राय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को कहा कि भारत-पाकिस्तान सीमा के पास सुरंगों एवं ड्रोनों का मिलना भारत के खिलाफ पड़ोसी देश की शत्रुता का सबूत है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक दिसंबर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को कहा कि भारत-पाकिस्तान सीमा के पास सुरंगों एवं ड्रोनों का मिलना भारत के खिलाफ पड़ोसी देश की शत्रुता का सबूत है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री राय ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 56वें स्थापना दिवस पर यहां आयोजित समारोह में बल को संबोधित करते हुए कहा कि इस सीमा के पास ‘‘अनिश्चितता’’ का माहौल है, क्योंकि सीमा पार से संघर्ष विराम समझौतों का अक्सर उल्लंघन किया जाता है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय किसानों का किया समर्थन, कहा- हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक में हैं.

राय ने कहा, ‘‘हमारा पड़ोसी भारत-पाकिस्तान सीमा के पास हथियारों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी और घुसपैठ को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की गतिविधियां कर रहा है।’’

उन्होंने कहा कि सुरंगों और ड्रोनों का मिलना उस देश की शत्रुता का सबूत है।

यह भी पढ़े | Government Jobs 2020: राज्य, केंद्र, रेलवे, बैंक, आर्मी, नेवी, डिफेंस और पुलिस की लेटेस्ट सरकारी भर्तियों की पूरी लिस्ट यहां करें चेक.

राय ने दुर्गम इलाकों और खराब मौसम के बावजूद सीमाओं की रक्षा करने के लिए बल की प्रशंसा की।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह किसी ‘‘महत्वपूर्ण आधिकारिक काम’’ के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सके, जिसके बाद राय को समारोह का मुख्य अतिथि बनाया गया।

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में बीएसएफ शिविर में परेड कार्यक्रम दो घंटे से अधिक देरी से आरंभ हुआ।

बीएसएफ की एक दिसंबर, 1965 को स्थापना की गई थी। बीएसएफ पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\