Wi Vs Ban T20 2022: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ा

गीली आउटफील्ड के कारण मैच शुरू होने में 100 मिनट की देरी हुई जिसके बाद मैच 16-16 ओवर का कर दिया गया.आठवें ओवर में मैच फिर रूका जिससे मैच 14-14 ओवर का हो गया.

वेस्ट इंडीज बनाम बांग्लादेश (Photo Credits: Twitter)

गीली आउटफील्ड के कारण मैच शुरू होने में 100 मिनट की देरी हुई जिसके बाद मैच 16-16 ओवर का कर दिया गया.आठवें ओवर में मैच फिर रूका जिससे मैच 14-14 ओवर का हो गया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने केवल 13 ओवर ही खेले थे कि बारिश ने फिर खेल रोक दिया. इसके बाद मैच अधिकारियों ने मैच रद्द करने का फैसला किया.

बांग्लादेश ने आठ विकेट पर 105 रन बना लिये थे जिसमें शाकिब अल हसन 29 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे. वेस्टइंडीज के प्रत्येक गेंदबाज ने विकेट झटके जिसमें रोमारियो शेपर्ड ने 21 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किये. यह भी पढ़ें : IND vs ENG Test: इंग्लैंड के खिलाफ जडेजा ने ठोका शतक, 416 रन पर ऑल आउट हुई टीम इंडिया

विंडसर पार्क पर पुर्ननिर्माण के बाद यह पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच था. 2017 में चक्रवात के बाद स्टेडियम दोबारा बनाया गया है. रविवार को दूसरा मैच यहीं खेला जायेगा. तीसरा और अंतिम टी20 मैच गुरूवार को गुयाना में खेला जायेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी