खेल की खबरें | पहला लक्ष्य सेमीफाइनल में पहुंचना : जर्मन हॉकी कोच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो बार की चैम्पियन जर्मन हॉकी टीम के मुख्य कोच आंद्रे हेनिंग ने शनिवार को कहा कि उनकी टीम का पहला लक्ष्य एफआईएच विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचना है लेकिन वे यहा विश्व कप जीतने के इरादे से आये हैं ।

भुवनेश्वर, सात जनवरी दो बार की चैम्पियन जर्मन हॉकी टीम के मुख्य कोच आंद्रे हेनिंग ने शनिवार को कहा कि उनकी टीम का पहला लक्ष्य एफआईएच विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचना है लेकिन वे यहा विश्व कप जीतने के इरादे से आये हैं ।

जर्मनी ने 2002 और 2006 में खिताब जीता था और पिछली बार 2018 में यहां हुए विश्व कप में पांचवें स्थान पर रही ।

हेनिंग ने कहा कि इस बार वे खिताब जीतने की तैयारी से आये हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने एफआईएच प्रो लीग में लगातार 13 मैच जीते और विश्व रैंकिंग में पांचवें से छठे स्थान के बीच रहे । हमें टूर्नामेंट शुरू होने का बेताबी से इंतजार है और सेमीफाइनल में पहुंचना बड़ी सफलता होगी । लेकिन हमारा लक्ष्य विश्व कप जीतना है ।’’

विश्व कप भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 जनवरी से 29 जनवरी के बीच खेला जायेगा ।

जर्मनी पूल बी में जापान, बेल्जियम और कोरिया के साथ है । उसे पहला मैच 14 जनवरी को जापान से खेलना है ।

जर्मनी के कप्तान मैट्स ग्रामबुश ने कहा कि पिछले 18 में से 13 मैच जीतने के बाद उनकी टीम विश्व कप के लिये पूरी तरह से तैयार है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ ओलंपिक के बाद हमारे पास नया कोच है और हमें तैयारी के लिये आठ महीने से अधिक मिले हैं । हमने पिछले साल 18 में से 13 मैच जीतने के बाद हम उस लय को कायम रखना चाहेंगे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now