देश की खबरें | गोवा में कोविड-19 से मौत का पहला मामला सामने आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में सोमवार को 85 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई। राज्य में इस महामारी से मौत का यह पहला मामला है।

पणजी, 22 जून गोवा में सोमवार को 85 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई। राज्य में इस महामारी से मौत का यह पहला मामला है।

स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | असम: आम भक्तों के लिए 30 जून से खुलेगा कामाख्या मंदिर, कोरोना संकट के चलते इस साल रद्द किया गया अंबुबाची मेला.

पहले दी गई जानकारी में राणे ने बताया था कि मृतक महिला है लेकिन बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि मरने वाला पुरुष है।

राणे ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति उत्तरी गोवा के सत्तारी तालुका के मॉर्लेम गांव का रहने वाला था और ईएसआई अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।

यह भी पढ़े | पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर जेपी नड्डा का पलटवार, कहा- आप उसी कांग्रेस से हैं जिसने बिना लड़े देश की जमीन सरेंडर की थी.

राणे ने ट्वीट किया, “यह बताते हुए दुख हो रहा है कि सत्तारी के मॉर्लेम के रहने वाले 85 वर्षीय एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई। मृतक के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। राज्य में कोविड-19 से मौत का यह पहला मामला है।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “हम लोगों को आश्वस्त करते हैं कि हमारी टीम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए सब कुछ कर रही है और कड़े से कड़े कदम उठा रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और दुख की इस घड़ी में मैं मृतक के परिवार के साथ खड़ा हूं।”

मॉर्लेम गांव राणे के विधानसभा क्षेत्र वालपोई के अंतर्गत आता है और राज्य सरकार ने इस गांव को पहले ही कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\