जरुरी जानकारी | सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रदर्शन की वित्त मंत्रालय ने की समीक्षा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के पहली तिमाही के प्रदर्शन की मंगलवार को समीक्षा करने के साथ ही उन्हें अर्थव्यवस्था के उत्पादक क्षेत्रों को कर्ज देने में तेजी दिखाने का भी निर्देश दिया।

नयी दिल्ली, 30 अगस्त वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के पहली तिमाही के प्रदर्शन की मंगलवार को समीक्षा करने के साथ ही उन्हें अर्थव्यवस्था के उत्पादक क्षेत्रों को कर्ज देने में तेजी दिखाने का भी निर्देश दिया।

मंत्रालय में वित्तीय सेवा विभाग के सचिव संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई इस समीक्षा बैठक में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से अपनी गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) में कमी लाने और वित्तीय समावेशन की मुहिम जारी रखने को भी कहा गया।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में शामिल हुए सभी सार्वजनिक बैंकों के प्रबंध निदेशकों एवं कार्यकारी निदेशकों को आगामी त्योहारी मौसम के दौरान ऋण वृद्धि पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। अगले महीने से ही त्योहारी मौसम शुरू होने वाला है।

इस बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा भी की गई। किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंडअप इंडिया, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बैंकों के प्रदर्शन का आकलन किया गया।

इसके अलावा पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य-पालन क्षेत्रों को कर्ज आवंटन के संदर्भ में भी बैंकों के प्रदर्शन को परखा गया।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का प्रदर्शन अप्रैल-जून तिमाही में काफी अच्छा रहा है। इस तिमाही में सार्वजनिक क्षेत्र के सभी 12 बैंकों ने कुल 15,306 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह आंकड़ा 14,013 करोड़ रुपये का था।

फंसे कर्जों की मात्रा में गिरावट आने और सकारात्मक कारोबार विस्तार से इन बैंकों के बहीखाते में आने वाले समय में और सुधार होने की उम्मीद है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\