जरुरी जानकारी | वित्त मंत्रालय की चार मार्च को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्रालय ने बैंकों के वित्तीय प्रदर्शन और वित्तीय समावेशन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए चार मार्च को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के प्रमुखों की बैठक बुलाई है।

नयी दिल्ली, 20 फरवरी वित्त मंत्रालय ने बैंकों के वित्तीय प्रदर्शन और वित्तीय समावेशन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए चार मार्च को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के प्रमुखों की बैठक बुलाई है।

बैठक की अध्यक्षता वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में पीएम ‘स्वनिधि’ योजना सहित विभिन्न वित्तीय समावेशन योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा और समीक्षा की जाएगी।

संसद में केंद्रीय बजट 2025-26 पेश किए जाने के बाद यह पहली बैठक होगी।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में 31.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.29 लाख करोड़ रुपये का अबतक का सर्वाधिक शुद्ध लाभ दर्ज किया है।

समीक्षाधीन अवधि के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रदर्शन में रिकॉर्ड शुद्ध लाभ वृद्धि, बेहतर परिसंपत्ति गुणवत्ता और पर्याप्त पूंजी बफर जैसे प्रमुख वित्तीय मापदंडों के निर्माण पर उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\