देश की खबरें | रिलीज के छठे दिन फिल्म 'पठान' की कमाई करीब 600 करोड़ रू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यश राज फिल्मस के बैनर तले बनी शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'पठान' ने छह दिनों में दुनिया भर में 591 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 31 जनवरी यश राज फिल्मस के बैनर तले बनी शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'पठान' ने छह दिनों में दुनिया भर में 591 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने बताया कि फिल्म ने छठे दिन घरेलू बाजार में 32 करोड़ (हिंदी 25.50 करोड़ और सभी डब संस्करणों में एक करोड़) रुपये कमाएं। वहीं, विदेशों में फिल्म ने 16 करोड़ रुपये की कमाई की है।

कंपनी ने बताया कि रिलीज के बाद फिल्म ने सिर्फ विदेशों में ही 224.60 करोड़ रुपये की कमाई की है जबकि भारतीय बाजार में फिल्म ने 307.25 करोड़ रुपये (हिंदी में 296.50 करोड़ रुपये, सभी डब संस्करणों में 10.75 करोड़ रुपये) कमाएं हैं।

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत और सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म ने वैश्विक स्तर पर पहले दिन 106 करोड़ रुपये, दूसरे दिन, 113.6 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 90 करोड़ रुपये, चौथे और पांचवे दिन क्रमश: 116 और 112 रुपये की कमाई की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट