देश की खबरें | पदक जीतने का अहसास अब हो रहा है , खेल मंत्रालय से सम्मानित निषाद ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऊंची कूद के खिलाड़ी निषाद कुमार ने मंगलवार को खेलमंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा सम्मानित किये जाने के बाद कहा कि तोक्यो पैरालम्पिक में रजत पदक जीतने का अहसास अब उन्हें हो रहा है ।

नयी दिल्ली, 31 अगस्त ऊंची कूद के खिलाड़ी निषाद कुमार ने मंगलवार को खेलमंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा सम्मानित किये जाने के बाद कहा कि तोक्यो पैरालम्पिक में रजत पदक जीतने का अहसास अब उन्हें हो रहा है ।

21 वर्ष के कुमार ने एशियाई रिकॉर्ड बनाकर पुरूषों की ऊंचीकूद टी47 स्पर्धा में रजत पदक जीता ।

उन्होंने मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैने पैरालम्पिक में रजत पदक जीता है । मैने चार अधिकारियों से पूछा जिसके बाद ही मुझे यकीन हुआ ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि खेल मंत्री ने मुझे आमंत्रित किया और भारत लौटते ही पहले ही दिन मुझसे मिलकर मुझे सम्मानित किया । मैने इस तरह का अनुभव पहले कभी नहीं किया और अब अहसास हो रहा है कि मैने पदक जीता है।’’

ठाकुर ने कहा कि सरकार पैरा एथलीटों को पूरा सहयोग देगी ताकि वे आगे भी देश का नाम रोशन करते रहें ।

उन्होंने कहा ,‘‘ भारत हमारे पैरालम्पियनों के शानदार प्रदर्शन से आहलादित है । भारत ने पैरालम्पिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है । हमने इस बार सबसे बड़ा दल भेजा था ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ निषाद की कामयाबी पर खुश होने की मेरे पास अतिरिक्त वजह है कि वह मेरे प्रदेश हिमाचल से हैं ।’’

खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक ने कहा ,‘‘ निषाद की कहानी से हम सभी को प्रेरणा मिल सकती है और यह सबक मिलता है कि चुनौतियों के बावजूद हम चाहें तो सपने पूरे कर सकते हैं ।मैं निषाद को इस उपलब्धि के लिये बधाई देता हूं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\