जरुरी जानकारी | बहुपक्षवाद का अस्तित्व खत्म होना वैश्विक वृद्धि व स्थिरता के लिए खतरा:रामफोसा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा है कि बहुपक्षवाद का अस्तित्व खत्म होना वैश्विक वृद्धि व स्थिरता के लिए खतरा उत्पन्न करता है।
जोहानिसबर्ग, 27 फरवरी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा है कि बहुपक्षवाद का अस्तित्व खत्म होना वैश्विक वृद्धि व स्थिरता के लिए खतरा उत्पन्न करता है।
उन्होंने आर्थिक स्थिरता, सतत विकास, विवादों के निपटान और वैश्विक संघर्ष के समाधान के लिए नियम आधारित व्यवस्था का आह्वान किया।
रामफोसा ने बुधवार को केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका की जी-20 अध्यक्षता के तहत वित्त मंत्रियों व केंद्रीय बैंक गवर्नर की दो दिवसीय बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।
रामफोसा ने कहा, ‘‘ जी-20 की स्थापना सहयोग के सिद्धांत पर की गई थी। वैश्विक अनिश्चितता और बढ़ते तनाव के इस दौर में यह पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है कि जी-20 के सदस्य एक साथ मिलकर काम करें।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ बहुपक्षवाद का अस्तित्व खत्म होना वैश्विक विकास और स्थिरता के लिए खतरा उत्पन्न करता है। हम पिछले दशकों के अनुभव से जानते हैं कि आर्थिक स्थिरता व सतत विकास के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और समावेशी नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की बेहद आवश्यकता है।’’
रामफोसा ने कहा, ‘‘ भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के इस दौर में विवादों से निपटने और संघर्ष को सुलझाने के लिए नियम-आधारित व्यवस्था विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।’’
अमेरिका, चीन, जापान, भारत और कनाडा के वित्त मंत्री इस बैठक में शामिल नहीं हुए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)