देश की खबरें | उत्तराखंड में हाथी ने साधु को कुचल कर मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के ऋषिकेश में सड़क पर सो रहे एक साधु को एक हाथी ने कुचल कर मार डाला । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

देहरादून, 28 फरवरी उत्तराखंड के ऋषिकेश में सड़क पर सो रहे एक साधु को एक हाथी ने कुचल कर मार डाला । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

लक्ष्मणझूला पुलिस थाना अधिकारी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि रविवार की देर रात 50 वर्षीय मदन दास अपने दो मित्रों के साथ सड़क के किनारे सो रहा था कि तभी हाथी की तेज चिंघाड़ से उसकी आंख खुल गयी ।

जागने के बावजूद दास दूर तक नहीं भाग पाया और हाथी ने उसे अपने पांव तले कुचल ​कर मौत के घाट उतार दिया । हांलांकि, इस बीच उसके दोनों मित्रों ने भागकर अपनी जान बचा ली ।

क्षेत्र के रिहायशी इलाके में एक हाथी के घूमने से लोगों और प्रशासन में भय बना हुआ है जबकि इन दिनों नीलकंठ यात्रा के लिए वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने चिंता और बढा दी है ।

इस बारे में रमोला ने कहा कि ताजा घटना के बाद क्षेत्र में खासतौर पर जंगलों से सटे इलाकों में गश्त बढा दी गयी है और श्रद्धालुओं को शाम चार बजे के बाद नीलकंठ मंदिर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\