देश की खबरें | खेत में कम कर रही महिला के ऊपर बिजली का खंभा गिरा, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद जिले के सफीदों उपमंडल के गांव खातला में खेत में काम कर रही एक महिला के ऊपर बिजली का खंभा गिर जाने की घटना में उसकी मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

जींद, 10 जुलाई हरियाणा के जींद जिले के सफीदों उपमंडल के गांव खातला में खेत में काम कर रही एक महिला के ऊपर बिजली का खंभा गिर जाने की घटना में उसकी मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान माया देवी के रूप में की गयी है। परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की नाकामी के कारण यह खंभा गिरा है और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कारर्रवाई करने की मांग की ।

इस बीच परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिल कर जींद पानीपत सड़क पर शव रख कर जाम लगा दिया ।

इसके अलावा महिला के पति सतबीर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया, हालांकि, ग्रामीणों ने मामले में बिजली विभाग के जेई रमेश कुमार तथा लाईनमैन सुरजीत कुमार को नामजद किये जाने की मांग की ।

पुलिस उपाधीक्षक धर्मबीर सिंह के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चार घंटे के बाद जाम खोला और शव लेकर मौके से चले गये ।

इस बीच, पुलिस ने बताया कि एक अन्य मामले में कंपनियों में निवेश करने पर अच्छे ब्याज दर का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने के आरोप में अरूण कौशिक नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 महिलाओं समेत 17 की मौत; दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\