देश की खबरें | शुभेंदु अधिकारी के साथ बातचीत के लिए दरवाजे अब भी खुले हैं: तृणमूल कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने शनिवार को कहा कि शुभेंदु अधिकारी के साथ बातचीत के दरवाजे अब भी खुले हुए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 28 नवंबर तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने शनिवार को कहा कि शुभेंदु अधिकारी के साथ बातचीत के दरवाजे अब भी खुले हुए हैं।

अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़े | Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, शादियों में सिर्फ 50 लोग, इन जिलों में लगेगा नाईट कर्फ्यू.

तृणमूल आलाकमान ने अधिकारी से बातचीत करने की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता रॉय को सौंपी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी का नेतृत्व अधिकारी से बात करेगा।

रॉय ने कहा, “शुभेंदु से बातचीत करने के लिए दरवाजे अब भी खुले हैं। उनके साथ चर्चा होनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि पार्टी नेतृत्व और शुभेंदु के बीच संवाद होगा।”

यह भी पढ़े | Sadhvi Niranjan Jyoti Tests Positive For Covid-19: केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को कोरोना, हैलट के बाद एम्स में भर्ती.

अधिकारी के पिता और कंठी से सांसद शिशिर कुमार अधिकारी के साथ रॉय के अच्छे संबंध हैं।

रॉय ने कहा, “शुभेंदु की मां की तबीयत भी ठीक नहीं है इसलिए उनके स्वस्थ होने तक बातचीत टल सकती है।”

शुभेंदु, तृणमूल आलाकमान से कुछ मुद्दों को लेकर नाराज चल रहे हैं। वह पिछले कुछ समय से गैर राजनीतिक रैलियां कर रहे थे और राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों में भी हिस्सा नहीं ले रहे थे।

उन्होंने शुक्रवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी