देश की खबरें | गुरुग्राम में अस्पताल से निकाले गए डॉक्टर ने बम होने की फर्जी सूचना दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्थानीय मेदांता हॉस्पिटल से 2017 में निकाले गए एक डॉक्टर ने कथित तौर पर फोन कॉल करके अस्पताल में बम होने की फर्जी सूचना दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम (हरियाणा), 25 मार्च स्थानीय मेदांता हॉस्पिटल से 2017 में निकाले गए एक डॉक्टर ने कथित तौर पर फोन कॉल करके अस्पताल में बम होने की फर्जी सूचना दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने जिस नंबर से फोन आया था उसे ट्रैक किया जिसके बाद डॉक्टर की पहचान की गयी। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सदर पुलिस थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने कहा, ‘‘फोन करने में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर की जानकारियां निकाली गयीं। नंबर के अनुसार फोन करने वाले शख्स की लोकेशन दिल्ली में पायी गयी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि फोन करने वाला शख्स दिल्ली में एक डॉक्टर है और पहले वह 2017 तक मेदांता हॉस्पिटल में काम करता था। उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।’’

डॉक्टर ने बृहस्पतिवार को दोपहर करीब सवा 12 बजे कथित तौर पर फोन किया लेकिन पुलिस ने कहा कि अस्पताल की तलाशी में कोई बम नहीं पाया गया।

मेदांता- द मेडिसिटी अस्पताल के चिकित्सकीय निदेशक डॉ संजीव गुप्ता ने अपनी शिकायत में कहा, “कॉल करने वाले ने कहा कि अस्पताल पर आतंकी हमला हो सकता है और वहां एक बम रखा गया है। इसके बाद कॉल करने वाले ने फोन काट दिया।”

शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 336 और 506 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\