देश की खबरें | बीएसएफ महानिदेशक ने जम्मू-कश्मीर में सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक (डीजी) दलजीत सिंह चौधरी ने जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर समग्र सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की तथा राष्ट्र की सुरक्षा बनाए रखने में निरंतर सतर्कता एवं सैन्य तत्परता के महत्व पर जोर दिया।

जम्मू, 30 मई सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक (डीजी) दलजीत सिंह चौधरी ने जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर समग्र सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की तथा राष्ट्र की सुरक्षा बनाए रखने में निरंतर सतर्कता एवं सैन्य तत्परता के महत्व पर जोर दिया।

चौधरी ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के गोलाबारी प्रभावित इलाकों का दौरा किया और मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।

बीएसएफ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बीएसएफ के डीजी दलजीत सिंह चौधरी ने जम्मू फ्रंटियर मुख्यालय में जम्मू क्षेत्र में सीमा पर वर्चस्व बनाए रखने संबंधी कदमों की समीक्षा करने और उन्हें मजबूत करने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।’’

डीजी ने बैठक के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मौजूदा अभियानगत रणनीतियों, चुनौतियों और समग्र सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की।

उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा बनाए रखने में निरंतर सतर्कता, समन्वय और सैन्य तत्परता के महत्व पर जोर दिया।

बीएसएफ के महानिदेशक ने आगामी अमरनाथ यात्रा के कारण भी सुरक्षा बढ़ाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 38 दिवसीय तीर्थयात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर नौ अगस्त को समाप्त होगी।

यह यात्रा दो मार्गों से की जा सकती है - दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में पहलगाम के माध्यम से पारंपरिक 48 किलोमीटर का मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर का छोटा लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग।

केंद्र ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 580 कंपनी तैनात किए जाने का आदेश दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट