ताजा खबरें | सिविल सेवा परीक्षा के आकांक्षी हजारों युवाओं को अतिरिक्त प्रयास का मौका देने की मांग लोस में उठी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने सोमवार को लोकसभा में सरकार से आग्रह किया कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा देने के उन हजारों आकांक्षी युवाओं की एक अतिरिक्त प्रयास का मौका देने की मांग स्वीकार की जाए जिन्हें कोरोना वायरस महामारी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा है।

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने सोमवार को लोकसभा में सरकार से आग्रह किया कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा देने के उन हजारों आकांक्षी युवाओं की एक अतिरिक्त प्रयास का मौका देने की मांग स्वीकार की जाए जिन्हें कोरोना वायरस महामारी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा है।

असम के बारपेटा से लोकसभा सदस्य ने सदन में शून्य काल के दौरान यह विषय उठाया।

उन्होंने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले कई युवाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा। कोरोना महामारी के समय इनमें से कई युवाओं के परिजन की मौत हो गई। महामारी ने उनसे निष्पक्ष अवसर छीन लिया। ऐसे युवाओं की संख्या करीब 30 हजार है। इन लोगों ने प्रधानमंत्री और कई अन्य मंत्रियों से मिलने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। ये लोग जंतर मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे है।

खालिक ने कहा कि इन युवाओं को सिविल सेवा परीक्षा के एक अतिरिक्त प्रयास का अवसर मिलना चाहिए।

भाजपा के रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली के कई इलाकों में पीने की पानी की किल्लत का विषय उठाया और कहा कि डीडीए के फ्लैटों में पेयजल नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में पानी की कालाबाजारी हो रही है।

बिधूड़ी ने कहा कि पानी की कमी का सामना कर रहे इलाकों में पीने के पानी की व्यवस्था की जाए।

आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन ने कहा कि भारतीय पेट्रोलियम संस्थान के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए जरूरी दवाओं की उपलब्धता और कैशलैस चिकित्सा सेवा मुहैया कराई जाए।

समाजवादी पार्टी के शफीकुर रहमान बर्क ने दिल्ली की जामा मस्जिद के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त होने का विषय उठाया और कहा कि सरकार को एएसआई को इसकी मरम्मत करवाने का निर्देश देना चाहिए।

भाजपा की अपराजिता सारंगी ने ओडिशा में गरीबी और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया और कहा कि एक पार्टी 20 साल से सत्ता में है, लेकिन राज्य गरीबी की गिरफ्त में जकड़ा हुआ है। यह बहुत चिंता की बात की है और इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

कांग्रेस के एंटो एंटनी, बेनी बेहनन, भाजपा के भगीरथ चौधरी और संघमित्रा मौर्य, शिवसेना के राहुल शेवाले, तृणमूल कांग्रेस के प्रसून बनर्जी, नेशनल पीपुल्स पार्टी की अगाथा संगमा, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की चिंता अनुराधा, निर्दलीय नवनीत रवि राणा और कई अन्य सदस्यों ने अलग-अलग मुद्दे उठाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\