देश की खबरें | दिल्ली चुनाव ने स्पष्ट संदेश दिया कि कांग्रेस की मंशा और नीतियां जनविरोधी हैं: हिप्र भाजपा प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार कांग्रेस द्वारा एक भी सीट न जीत पाना पहाड़ी राज्य के लोगों को एक स्पष्ट संदेश देता है कि सत्तारूढ़ पार्टी की मंशा और नीतियां ‘‘जनविरोधी’’ हैं।

शिमला, नौ फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार कांग्रेस द्वारा एक भी सीट न जीत पाना पहाड़ी राज्य के लोगों को एक स्पष्ट संदेश देता है कि सत्तारूढ़ पार्टी की मंशा और नीतियां ‘‘जनविरोधी’’ हैं।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भाजपा ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में से 48 सीट पर जीत हासिल की है जबकि आम आदमी पार्टी (आप) केवल 22 सीट पर सिमट गई।

कांग्रेस विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से हार गई है और यह लगातार तीसरा मौका है जब दिल्ली में उसे एक भी सीट नहीं मिली है। कांग्रेस ने 1998 से शीला दीक्षित के नेतृत्व में लगातार 15 वर्षों तक राष्ट्रीय राजधानी पर शासन किया था।

पार्टी के उम्मीदवारों को करारी हार का सामना करना पड़ा और उनमें से अधिकांश की जमानत भी जब्त हो गई।

बिंदल ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी एक भी सीट जीतने में विफल रही और उसके उम्मीदवारों को 67 निर्वाचन क्षेत्रों में जमानत भी गंवानी पड़ी है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली का चुनाव परिणाम खुले तौर पर यह संदेश देता है कि कांग्रेस की मंशा और नीतियां जनविरोधी हैं।

बिंदल ने यहां जारी एक बयान में कहा कि कांग्रेस बेरोजगार युवाओं को धोखा देकर हिमाचल प्रदेश की सत्ता में आई है और अब यह भाजपा को गाली देने में व्यस्त है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि कांग्रेस के पांच साल में पांच लाख नौकरियां देने के बड़े-बड़े वादे धरे के धरे रह गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद से न तो कोई नौकरी है और न ही कोई रोजगार है।

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने रेलवे का विस्तार शुरू किया है जो बिलासपुर तक पहुंच गया है लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार इसका अनुचित श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग दिल्ली की आम आदमी पार्टी की तरह ही ‘विनाशकारी’ कांग्रेस सरकार से तंग आ चुके हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार कर्ज ले रही है, लेकिन विकास ठप पड़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी