जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में गिरावट से सभी तेल-तिलहन के थोक दाम टूटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में भारी गिरावट के बीच बृहस्पतिवार को घरेलू तेल-तिलहन बाजार में सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के थोक दाम हानि दर्शाते बंद हुए।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई विदेशी बाजारों में भारी गिरावट के बीच बृहस्पतिवार को घरेलू तेल-तिलहन बाजार में सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के थोक दाम हानि दर्शाते बंद हुए।

शिकॉगो एक्सचेंज में कल रात भी गिरावट थी और फिलहाल भी गिरावट जारी है। मलेशिया एक्सचेंज में भी गिरावट जारी है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज में गिरावट के कारण आयात होने वाले सोयाबीन और पाम-पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट है। विदेशों में कारोबारी धारणा कमजोर रहने से स्थानीय सोयाबीन के साथ साथ बाकी तेल-तिलहन कीमतों में भी गिरावट देखी गई। सरसों का दाम आयातित तेल के मुकाबले लगभग 40 रुपये किलो महंगा हो गया है और इस दाम पर इसकी मांग कमजोर बनी रहेगी। इसकी जगह उपभोक्ता अपेक्षाकृत सस्ता बैठने वाले सोयाबीन या पामोलीन तेल की खरीद की ओर जा रहे हैं। सरकार की बिकवाली से मूंगफली तेल-तिलहन की भी हालत खराब है जिसके दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से काफी नीचे हैं। नमी युक्त मूंगफली फसल को किसानों के लिए रोकना मुश्किल हो रहा है और वे कमजोर हाजिर दाम पर बिकवाली करने को मजबूर हो रहे हैं। इस कारण मूंगफली तेल-तिलहन के दाम भी कमजोर हैं।

बेहद सुस्त कारोबार के बीच बिनौला तेल कीमतों में भी गिरावट दर्ज हुई।

मलेशिया एक्सचेंज के कमजोर रहने से सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में भी गिरावट रही।

सूत्रों ने कहा कि सरकार को देशी तेल-तिलहनों का बाजार बनाने की ओर ध्यान देना चाहिये।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 7,325-7,425 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 5,775-6,150 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 13,650 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,230-2,530 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 16,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,680-2,780 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,680-2,815 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,050 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,180 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,050 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,900 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,800 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,675-4,725 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,375-4,475 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\