देश की खबरें | दो लोगों को हिरासत में लेने के बाद दलाई लामा की सुरक्षा और सख्त की गयी : ठाकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को कहा कि चीनी नागरिक चार्ली पेंग के निर्देश पर तिब्बती धर्म गुरू दलाई लामा की गतिवधि की कथित रूप से ​रेकी करने वाले दो लोगों को हिरासत में लिये जाने के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जा रही है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, 24 अगस्त हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को कहा कि चीनी नागरिक चार्ली पेंग के निर्देश पर तिब्बती धर्म गुरू दलाई लामा की गतिवधि की कथित रूप से ​रेकी करने वाले दो लोगों को हिरासत में लिये जाने के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जा रही है ।

चार्ली पेंग के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन रैकेट चलाने के संबंध में मामला दर्ज किया था । केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने उसे हिरासत में लिया था । वह कथित रूप से फर्जी भारतीय पासपोर्ट धारक था ।

यह भी पढ़े | Journalist Killed In Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया में पत्रकार की गोलीमार के हत्या, पुलिस जांच में जुटी.

ठाकुर ने कहा कि चीनी महिला लान हू और सोनू बांगतू नामक एक अन्य व्यक्ति को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पेंग के साथ कथित संपर्क होने के आरोप में हिरासत में लिया है ।

उन्होंने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि बांगतू चीनी नागरिक है अथवा तिब्बती शरणार्थी है । लेकिन यह स्पष्ट हो चुका है कि दलााई लामा के आवागमन पर नजर रखने के लिये तथा सभी सूचना उसे मुहैया कराने के लिये चार्ली पेंग ने एस के ट्रेडर्स कंपनी के माध्यम से उनके खातों में पैसे भेजे हैं ।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: बलिया में पत्रकार की गोली मारकर हत्या: 24 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि दोनों को हिरासत में ले लिया गया है । उन्होंने बताया कि गुप्तचर ब्यूरो एवं अन्य एजेंसियां दोनों से पूछताछ कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रदेश पुलिस को दलाई लामा की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने का निर्देश दिया है तथा उन्हें धर्मशाला में और अधिक सतर्क और सावधान रहने का निर्देश दिया है, जहां धार्मिक गुरू का आवास स्थित है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\