देश की खबरें | मुश्ताक नाडियाडवाला के बच्चे की स्वदेश वापसी मामले में अदालत ने केंद्र से मांगा जवाब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बम्बई उच्च न्यायालय ने फिल्म निर्माता मुश्ताक की उस याचिका पर केंद्र सरकार का जवाब मांगा, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनके दो नाबालिग बच्चों को उनकी पत्नी पाकिस्तान में गैर-कानूनी तरीके से रखे हुए है।

मुंबई, 18 अगस्त बम्बई उच्च न्यायालय ने फिल्म निर्माता मुश्ताक की उस याचिका पर केंद्र सरकार का जवाब मांगा, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनके दो नाबालिग बच्चों को उनकी पत्नी पाकिस्तान में गैर-कानूनी तरीके से रखे हुए है।

न्यायमूर्ति नितिन जामदार की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने विदेश मंत्रालय को नोटिस जारी किया और मामले की सुनवाई 29 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी।

नाडियाडवाला (49) ने अपनी याचिका में भारत सरकार को यह निर्देश देने का अदालत से अनुरोध किया है कि उनके नौ साल के बेटे और छह साल की बेटी की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए। याचिका में कहा गया है कि उनकी पत्नी को भी उनके घरवालों ने वहां जबरदस्ती रखा हुआ है और उनकी भी रिहाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि भारत सरकार उनके दोनों बच्चों को वापस लाने के अपने दायित्व को निभाने में विफल रही है।

याचिका के अनुसार, उनके बच्चों को पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा प्रदत्त वीजा की अविध अक्टूबर 2021 में समाप्त हो गयी थी, लेकिन उन्हें उनकी पत्नी मरियम चौधरी और उनके परिजनों द्वारा वहां गैर-कानूनी तरीके से रोक लिया गया है।

नाडियाडवाला और मरियम की शादी अप्रैल 2012 में पाकिस्तान में हुई थी। मरियम बाद में भारत चली आई थी और यहां की नागरिकता के लिए आवेदन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें