देश की खबरें | अदालत ने नगर निकायों से मानसून में मच्छर जनित रोगों को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में पूछा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने तीन नगर निगमों और अन्य निकाय एजेंसियों को राष्ट्रीय राजधानी में मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करने और मच्छर जनित संक्रामक बीमारियों जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया को रोकने के लिए उठाए गए कदमों के संबंध में ताजा स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का मंगलवार को निर्देश दिया।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई दिल्ली उच्च न्यायालय ने तीन नगर निगमों और अन्य निकाय एजेंसियों को राष्ट्रीय राजधानी में मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करने और मच्छर जनित संक्रामक बीमारियों जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया को रोकने के लिए उठाए गए कदमों के संबंध में ताजा स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का मंगलवार को निर्देश दिया।

मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने तीन एमसीडी-पूर्व, दक्षिण और उत्तर, दिल्ली सरकार, दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली छावनी और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद को इस मुद्दे पर नवीनतम स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का समय दिया और मामले की अगली सुनवाई की तिथि 16 सितंबर तय की।

पीठ ने कहा, ‘‘आप मानसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी नवीनतम स्थिति रिपोर्ट दाखिल करें।’’ अदालत राष्ट्रीय राजधानी में मच्छरों के संक्रमण और कोविड-19 महामारी के बीच मच्छर जनित बीमारियों के बढ़ने की आशंका पर चिंतित थी।

तीनों निगमों ने इससे पहले दिल्ली में मच्छरों के संक्रमण को नियंत्रित करने और मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया आदि बीमारियों को रोकने के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदमों जैसे कीटनाशकों के छिड़काव और जन जागरूकता अभियान के बारे में उच्च न्यायालय को बताया था।

अदालत ने 24 मई को दिल्ली सरकार, तीनों नगर निगम, दिल्ली छावनी और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद को निर्देश दिया था कि वे मच्छरों की समस्या के निदान के लिए उठाए गए कदमों और भावी कार्रवाई पर अपनी स्थिति रिपोर्ट पेश करें।

अपने पहले के हलफनामे में, उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने कहा था कि 27 मई तक उसके अधिकार क्षेत्र में मलेरिया के दो मामले, डेंगू के दो मामले सामने आये है जबकि चिकनगुनिया का एक भी मामले सामने नहीं आया हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट