देश की खबरें | अदालत ने मनसे पदाधिकारी को मंदिर न्यास की भूमि पर अवैध रूप से स्थापित पार्टी कार्यालय हटाने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक पदाधिकारी को एक स्थानीय अदालत ने यहां गणेशपुरी में एक मंदिर न्यास की एक जमीन पर “अवैध रूप से” स्थापित पार्टी के जनसंपर्क कार्यालय को एक महीने के भीतर हटाने का आदेश दिया है।

ठाणे(महाराष्ट्र), 23 जनवरी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक पदाधिकारी को एक स्थानीय अदालत ने यहां गणेशपुरी में एक मंदिर न्यास की एक जमीन पर “अवैध रूप से” स्थापित पार्टी के जनसंपर्क कार्यालय को एक महीने के भीतर हटाने का आदेश दिया है।

भिवंडी दीवानी अदालत के न्यायाधीश के. जी. चौधरी ने हाल में यह आदेश पारित किया था, लेकिन इसकी प्रति रविवार को उपलब्ध हो सकी।

अदालत ने मनसे के पदाधिकारी सुनील प्रताप देवरे को अतिक्रमण हटाने और उसके बाद वहां कोई निर्माण कार्य नहीं करने को कहा।

नित्यानंद समाधि मंदिर और न्यास की अन्य संपत्तियों का प्रबंधन करने वाली श्री भीमेश्वर सद्गुरु नित्यानंद संस्था ने देवरे के खिलाफ अदालत में एक याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि उन्होंने न्यास की भूमि पर मनसे के पार्टी कार्यालय का निर्माण किया है।

शिकायत में, न्यास ने कहा कि जमीन मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए सुरक्षित रखी गई थी। जमीन खाली थी और प्रतिवादी, जो गणेशपुरी में मनसे का संभागीय अध्यक्ष हैं, ने वहां जनसंपर्क कार्यालय बना दिया। न्यास ने कार्यालय को हटाने के लिए अदालत से निर्देश देने का अनुरोध किया था।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद, अदालत ने देवरे को कार्यालय हटाने और जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू