देश की खबरें | गांव में घुसने नहीं देने पर दंपति ने खा लिया जहर, पत्नी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में पुणे के पास कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्र घोषित किए जाने के कारण एक गांव में प्रवेश से मना करने पर एक दंपति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गयी जबकि उसका पति अस्पताल में भर्ती है ।

पुणे, आठ जुलाई महाराष्ट्र में पुणे के पास कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्र घोषित किए जाने के कारण एक गांव में प्रवेश से मना करने पर एक दंपति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गयी जबकि उसका पति अस्पताल में भर्ती है ।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार शाम में हुई जब दंपति की वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से बहस हो गयी। पुणे जिले की जुनार तहसील के तहत उम्बराज गांव में अपने घर जाने के लिए उन्हें किसी दूसरे रास्ते से जाने को कहा गया।

यह भी पढ़े | विदेश मंत्रालय का दावा, कुलभूषण जाधव को पुनर्विचार याचिका नहीं दायर करने के लिए पाकिस्तान ने किया मजबूर.

पुलिस के मुातबिक विरोध में जहरीला पदार्थ खाने के बाद महिला की मौत हो गयी जबकि पति का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल ने बताया, ‘‘सब्जी और फूल बेचने के बाद एक टैंपो से दोनों मंगलवार शाम गांव लौटे थे।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के बिहार में 749 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 13,274 हुई: 8 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया, ‘‘गांव में कोविड-19 के कुछ मामले आने पर इसे निषिद्ध क्षेत्र बना दिया गया था और इसकी घेराबंदी कर दी गयी जिससे गांव में प्रवेश का रास्ता बंद हो गया।’’

उन्होंने कहा कि दंपति ने पुलिसकर्मी से बैरिकेड हटाने को कहा ताकि वे गांव के भीतर जा सके ।

एसपी ने बताया कि पुलिसकर्मी और स्थानीय ग्राम समिति के सदस्यों ने उन्हें बताया कि कोरोना वायरस के चार मामले आने के कारण प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। इसलिए वे दूसरे रास्ते से चले जाएं।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि दंपति उसी रास्ते से जाने पर जोर देता रहा और बैरिकेड हटाने के लिए कह रहा था।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद विरोध में दंपति ने कीटनाशक पदार्थ खा लिया। पाटिल ने बताया, ‘‘व्यक्ति का उपचार चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है।’’

एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी ने दंपति से केवल आग्रह किया था किसी तरह का बलप्रयोग नहीं किया। इसके बावजूद हमने घटना की जांच का आदेश दिया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now