Rajasthan: राजस्थान के बीकानेर में पार्षदों ने बिजली कंपनी के अधिकारी के चेहरे पर स्याही फेंकी

राजस्थान के बीकानेर में कुछ पार्षदों ने सोमवार को बिजली कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के चेहरे पर स्याही फेंक दी. वे एक पार्षद के पति की मौत के मामले में बिजली कंपनी द्वारा जारी की गई जांच रिपोर्ट से नाराज थे.

INK ( स्याही ) (photo credit :Wikimedia commons)

बीकानेर, 7 सितंबर : राजस्थान (Rajasthan) के बीकानेर में कुछ पार्षदों ने सोमवार को बिजली कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के चेहरे पर स्याही फेंक दी. वे एक पार्षद के पति की मौत के मामले में बिजली कंपनी द्वारा जारी की गई जांच रिपोर्ट से नाराज थे. पार्षदों के अनुसार, वार्ड पांच की पार्षद कुसुम भाटी के पति मघाराम ने रिजॉर्ट शुरू किया था. रिजॉर्ट के उद्घाटन के कुछ समय पहले बिजली उपकरण की जांच करते समय मघाराम को करंट लग गया और उनकी मौत हो गई.

पार्षद व परिजन बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएल) को जिम्मेदार ठहरा रहे थे. पार्षदों के भारी विरोध के बाद इस पूरे मामले की जांच जोधपुर विद्युत वितरण निगम को सौंपी गई. विभाग की ओर से दो दिन पहले इसकी रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें बिजली कंपनी को क्लीनचिट दे दी गई है. पार्षदों ने सोमवार को बीकेईएल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. यह भी पढ़ें : Maharashtra : नदी से दो और शव मिले, डूबने से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हुई

पुलिस ने बताया कि इसी दौरान कंपनी के सीओओ शांतनु कुमार बातचीत के लिए कार्यालय से बाहर आए तो किसी ने उनके चेहरे पर स्याही फेंक दी. पुलिस ने स्थिति को संभाला. कंपनी की ओर से छह पार्षदों के खिलाफ शिकायत दी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Heatwave Alert: हीटवेव का रेड और ऑरेंज अलर्ट! दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान समेत इन राज्यों में 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; आईएमडी ने जारी की चेतावनी

School Summer Holidays 2026 State-Wise List: भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और अन्य राज्यों में स्कूलों की छुट्टियों का शेड्यूल जारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड