देश की खबरें | अमृत वाटिका का निर्माण ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की कल्पना को साकार करेगा: मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान देश में एकता और अखंडता की भावना को और सशक्त करेगा तथा इससे जिस अमृत वाटिका का निर्माण होगा, वह ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की कल्पना को साकार करेगी।

नयी दिल्ली, एक सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान देश में एकता और अखंडता की भावना को और सशक्त करेगा तथा इससे जिस अमृत वाटिका का निर्माण होगा, वह ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की कल्पना को साकार करेगी।

इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजधानी दिल्ली में आज इस अभियान के तहत 'अमृत कलश यात्रा' की शुरुआत की।

इस सिलसिले में शाह की ओर से सोशल नेटवर्किंग साइट 'एक्स' पर किए एक पोस्ट के जवाब में मोदी ने कहा, "बहुत-बहुत शुभकामनाएं! ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान हमारी एकता और अखंडता की भावना को और सशक्त करने वाला है।"

उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि इसके तहत देशभर से जमा की गई मिट्टी से एक ऐसी अमृत वाटिका का निर्माण होगा, जो ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की कल्पना को साकार करेगी।"

प्रधानमंत्री ने लोगों से इस 'अमृत कलश यात्रा' में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।

उन्होंने इस अभियान को लोकप्रिय बनाने के लिए सरकार की ओर से जारी एक गीत पर प्रतिक्रिया भी व्यक्त की और कहा यह हर भारतीय के दिल में गहराई से गूंजता है और देश के लिए बलिदान देने वालों की याद भी दिलाता है।

उन्होंने कहा, "आइए, हम सब मिलकर इस आंदोलन को सफल बनाएं, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करे।"

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित 'अमृत महोत्सव' के तहत केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने 'मेरी माटी, मेरा देश' अभियान शुरू किया है।

इसके तहत, उसने अपने आधिकारिक सोशल नेटवर्किंग साइट 'एक्स' पर इसका गीत जारी किया।

इस अभियान के अंतर्गत हर घर, वार्ड और गांव से 7,500 कलशों में मिट्टी या धान इकट्ठा किया जाएगा, ये कलश 28 से 30 अक्‍टूबर को नयी दिल्‍ली पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री दिल्‍ली में अमृत वाटिका में इन अमृत कलशों की मिट्टी को रोपित करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड