देश की खबरें | राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को कलंकित करने का काम किया है : जोशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने राजस्थान के गौरवशाली इतिहास को कलंकित करने का काम किया है।

जयपुर, 29 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने राजस्थान के गौरवशाली इतिहास को कलंकित करने का काम किया है।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में महिलाओं पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं, कानून व्यवस्था कमजोर हो गयी है।

जोशी ने कहा कि एक समय था जब राजस्थान में शिलान्यास तो होते थे लेकिन उद्घाटन करने में वर्षों लग जाते थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जयपुर में ऐतिहासिक बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चित्तौड़गढ़ और जोधपुर में उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस भी योजना का शिलान्यास किया, उसका उद्घाटन भी किया।

जोशी ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं, कानून व्यवस्था कमजोर हो गई है। प्रदेश की नकारा सरकार ने प्रदेश के गौरवशाली, मान-मर्यादा वाले इतिहास को कलंकित करने का काम किया है।’’

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि यह सरकार कानून व्यवस्था के साथ-साथ महिला सुरक्षा के मोर्चे पर भी पूरी तरह विफल रही है।

राठौड़ ने कहा,‘‘ यह सरकार इसलिए दोषी है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसी को भी पूर्णकालिक गृहमंत्री नहीं बनाया बल्कि खुद ही उस कुर्सी पर काबिज हैं।’’

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान दिया है कि अब राष्ट्रपति का राजस्थान दौरे पर आना बाकी है।

राठौड़ ने कहा, ‘‘वे हमारे संवैधानिक प्रमुख हैं, संवैधानिक प्रमुख पर इस तरह से टिप्पणी करना अनुचित और अशोभनीय है। क्या मुख्यमंत्री ऐसी वीजा व्यवस्था लागू कर रहे हैं कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को आने के लिए वीजा लेना पड़ेगा?”

गहलोत ने हाल ही में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के राज्य में लगातार दौरे पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि संवैधानिक प्रमुखों का दौरा राजनीतिक अभियान जैसा नहीं दिखना चाहिए।

राठौड़ ने कहा अगर मुख्यमंत्री गहलोत बयान वापस नहीं लेंगें तो हम वैधानिक कार्रवाई करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड