देश की खबरें | बांसवाड़ा के गांव में चर्च को हिंदू मंदिर बनाया गया, ग्रामीण भी ‘स्वेच्छा’ से हिंदू धर्म में लौटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के आदिवासी बहुल बांसवाड़ा जिले के एक गांव में रविवार को एक चर्च को हिंदू मंदिर में बदल दिया गया और वहां एक हिंदू देवता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी गई।

जयपुर, नौ मार्च राजस्थान के आदिवासी बहुल बांसवाड़ा जिले के एक गांव में रविवार को एक चर्च को हिंदू मंदिर में बदल दिया गया और वहां एक हिंदू देवता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी गई।

इसके साथ ही सालों पहले ईसाई धर्म को अपनाने वाले गांव के लोग भी हिंदू धर्म में वापस आ गए।

बांसवाड़ा के पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन के अनुसार, चर्च का पादरी गौतम गरासिया अब मंदिर का पुजारी होगा। उन्होंने बताया कि उसने सालों पहले ईसाई धर्म अपना लिया था और गांगड़तलाई क्षेत्र के सोडला गुदा गांव में चर्च का निर्माण कराया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘‘ करीब डेढ़ साल पहले उसने अपनी निजी जमीन पर चर्च बनवाया था। आज उसने कहा कि हिंदू धर्म में लौटने के बाद उसकी निजी जमीन पर निर्मित ढांचा भी अब मंदिर बन गया है।’’

जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित गांव के निवासी गरासिया ने कहा कि उसके गांव के अधिकतर लोगों ने ईसाई धर्म अपनाया था लेकिन अब वे अपनी ‘इच्छानुसार’ हिंदू धर्म में लौट आए हैं।

उसने बताया कि रविवार को मंदिर में भगवान भैरव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व ‘जय श्री राम’ के नारों के साथ मूर्ति को सिर पर रखकर एक जुलूस भी निकाला गया।

गरासिया ने कहा कि गांव वालों के हिंदू धर्म में लौटने के बाद उन्होंने ‘सर्वसम्मति’ से चर्च को भैरव मंदिर में तब्दील करने का फैसला किया और उसके बाद ढांचे को गेरूए रंग में रंग दिया गया। साथ ही उसके ऊपर लगा ‘क्रास’ भी हटा दिया गया।

दीवारों पर हिंदू धार्मिक प्रतीक भी चित्रित किए गए।

इस दौरान इलाके में पुलिस बल को भी तैनात किया गया था।

गौतम गरासिया ने कहा कि अब से रविवार की प्रार्थना के बजाय मंदिर में हर सुबह और शाम भगवान भैरव की ‘आरती’ होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\