देश की खबरें | मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन की प्रतिमा का अनावरण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बृहस्पतिवार को धर्मशाला के खनियारा में देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन की प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें देश का सच्चा देशभक्त बताया।

शिमला, पांच जनवरी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बृहस्पतिवार को धर्मशाला के खनियारा में देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन की प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें देश का सच्चा देशभक्त बताया।

सुक्खू ने प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘न्यायमूर्ति महाजन एक सच्चे देशभक्त थे और उनकी प्रतिमा हमें राष्ट्र के लिए उनके योगदान की याद दिलाएगी और मुझे आशा है कि हम सभी उनकी विरासत से प्रेरित होंगे।’’

उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि जब राज्य अस्तित्व में भी नहीं आया था, तब इस धरती का यह सपूत इतने ऊंचे पद पर आसीन हुआ था।

सुक्खू ने न्यायमूर्ति महाजन द्वारा शुरू किए गए सामाजिक कार्यों और उस विरासत की सराहना की जिसे न्यायमूर्ति महाजन के पोते विवेक महाजन ने सीआईआई-एमसीएम, बहु-कौशल प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से आगे बढ़ाया है।

यह संस्थान धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विवेक महाजन ने ट्रस्ट द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू