देश की खबरें | कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में नए कर्नाटक भवन का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को दिल्ली के चाणक्यपुरी राजनयिक क्षेत्र में नए कर्नाटक भवन 'कावेरी' का उद्घाटन किया।

नयी दिल्ली, दो अप्रैल कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को दिल्ली के चाणक्यपुरी राजनयिक क्षेत्र में नए कर्नाटक भवन 'कावेरी' का उद्घाटन किया।

यह परियोजना वर्ष 2019 में मंजूर हुई थी।

नया भवन 50 साल पुराने कर्नाटक भवन की जगह बना है। पुराने भवन को नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद ने असुरक्षित घोषित किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बेहतर सुविधाएं देना चाहती है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मुख्यमंत्री का कमरा अच्छा है, लेकिन विधायकों के कक्ष बेहतर होने चाहिए।

सिद्धरमैया ने कहा कि राज्य सरकार दिल्ली स्थित दो अन्य कर्नाटक भवनों में बैठक व्यवस्था के साथ बेहतर कमरे उपलब्ध कराने पर विचार करेगी।

खरगे ने भवन की देखरेख और भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि भवन के इतिहास को दर्शाने वाला 'बोर्ड' लगाया जाए।

उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने खरगे के सुझावों पर विचार करने की बात कही। लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली ने यूपीएससी परीक्षार्थियों के लिए दिल्ली में आवास बनाने की योजना का जिक्र किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड