जरुरी जानकारी | भारत-पाक के बीच संघर्ष विराम से शेयर बाजारों में जोरदार उछाल: सेंसेक्स, निफ्टी में तीन प्रतिशत की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और पाकिस्तान के बीच जमीन, हवा और समुद्र पर सभी गोलीबारी एवं सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए सहमत बनने की घोषणा के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में तीन प्रतिशत का जोरदार उछाल आया।

मुंबई, 12 मई भारत और पाकिस्तान के बीच जमीन, हवा और समुद्र पर सभी गोलीबारी एवं सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए सहमत बनने की घोषणा के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में तीन प्रतिशत का जोरदार उछाल आया।

कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ करने के बाद बीएसई सेंसेक्स सुबह के कारोबार में 2,376.18 अंक या 2.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,830.65 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 729.8 अंक या तीन प्रतिशत चढ़कर 24,737.80 अंक पर रहा।

सुबह के कारोबार के दौरान निवेशकों की संपत्ति 13.13 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 4,29 लाख करोड़ रुपये हो गई।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से रिलायंस पावर के शेयर में 12.50 प्रतिशत से अधिक और यस बैंक के शेयर में आठ प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एचसीएल टेक और बजाज फाइनेंस प्रमुख लाभ में रहे। सन फार्मा और इंडसइंड बैंक के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, शंघाई एसएसई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.30 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,798.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान ने युद्ध विराम पर सहमति बनने की गत शनिवार को घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\