देश की खबरें | मप्र में आदिवासी को घसीटकर हत्या करने का मामला : चार आरोपियों के अवैध मकान ढहाए गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सड़क हादसे से संबंधित विवाद में गत 26 अगस्त को 40 वर्षीय एक आदिवासी को पिकअप वाहन से बांधकर घसीटने व मौत के घाट उतारने के मामले में मध्य प्रदेश की नीमच पुलिस ने चार आरोपियों के अवैध मकानों को चिह्नित कर रविवार को ढहा दिया।
नीमच (मप्र), 29 अगस्त सड़क हादसे से संबंधित विवाद में गत 26 अगस्त को 40 वर्षीय एक आदिवासी को पिकअप वाहन से बांधकर घसीटने व मौत के घाट उतारने के मामले में मध्य प्रदेश की नीमच पुलिस ने चार आरोपियों के अवैध मकानों को चिह्नित कर रविवार को ढहा दिया।
इन आरोपियों ने बृहस्पतिवार को जिले के नीमच-सिंगोली रोड स्थित अथवा कलां फंटे के पास आदिवासी कन्हैयालाल भील को पीटने के साथ-साथ पिकअप वाहन से बांधकर घसीटा था, जिससे उसकी मौत को गई थी।
नीमच जिले के पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने बताया कि सिंगोली में जो दुखद घटनाक्रम हुआ है, उसमें अभी तक आठ लोगों पर नामजद मामला दर्ज किया गया है। इनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रविवार को पुलिस व प्रशासन के अमले ने मौके पर पहुंचकर छीतरमल गुर्जर, महेंद्र गुर्जर एवं दो अन्य आरोपियों के अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया।
वर्मा ने कहा कि जो भी इस तरह की विपरीत मानसिकता वाले लोग हैं, उनपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि त्वरित अदालत में मुकदमा चलाकर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)