विदेश की खबरें | ईस्टर पर हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों को पोप से मिलवाने वेटिकन लेकर गए श्रीलंका को कार्डिनल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के कैथोलिक चर्च के आर्कबिशप कार्डिनल मैलकम रंजीत 2019 ईस्टर आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ शुक्रवार को रोम रवाना हुए जहां वे लोग पोप फ्रांसिस से मिलेंगे।

कोलंबो, 22 अप्रैल श्रीलंका के कैथोलिक चर्च के आर्कबिशप कार्डिनल मैलकम रंजीत 2019 ईस्टर आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ शुक्रवार को रोम रवाना हुए जहां वे लोग पोप फ्रांसिस से मिलेंगे।

यह ईस्टर हमला पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अपने साथ जोड़ने का प्रयास है क्योंकि वह सरकार पर इस आतंकवादी हमले को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते रहे हैं।

आत्मघाती हमले की तीसरी बरसी पर कार्डिनल रंजीत ने बेहद भावुक भाषण दिया और श्रीलंका सरकार तथा राष्ट्रपति गोटबया राजपक्षे पर पीड़ितों को न्याय दिलाने में असफल रहने का आरोप लगाया। इस हमले में 11 भारतीयों सहित कुल 270 लोगों की मौत हुई थी।

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह दोषियों को बचाने के लिए जांच पर पर्दा डाल रही है।

कैथोलिक चर्च के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्डिनल रंजीत 60 लोगों के समूह के साथ रोम गए हैं और ये सभी लोग पीड़ितों के परिवार से हैं।

रोम रवाना हुए समूह में शामिल एक व्यक्ति ने कहा, ‘‘मैंने अपना बेटा और बेटी खोया है लेकिन अब भी न्याय का इंतजार है।’’

वहीं एक महिला ने कहा, ‘‘मेरे पति, बेटा और बेटी सभी की मौत हो गई। मैं चाहती हूं कि अपराधियों को न्याय की जद में लाया जाए।’’

चर्च के प्रवक्ता फादर जुड कृष्णता ने कहा, ‘‘माननीय कार्डिनल ने पोप से वादा किया है कि वह मृतकों के कुछ परिजनों को साथ लेकर मिलने जाएंगे। इसलिए वह उन्हें लेकर पोप से मिलने जा रहे हैं।’’

कार्डिनल रंजीत ने कहा कि वह मामले में न्याय के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के पास जा रहे हैं क्योंकि श्रीलंका सरकार ने इस मुद्दे पर अपनी आंखें बंद कर ली हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\