देश की खबरें | राजस्थान में आज होगा भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा शासित राजस्थान में कई दिन के इंतजार के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार को होगा।

जयपुर, 30 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा शासित राजस्थान में कई दिन के इंतजार के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार को होगा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नवनियुक्त मंत्री अपराह्न साढ़े तीन बजे राजभवन में एक समारोह में शपथ लेंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।

समारोह से पहले रामगंजमंडी से विधायक मदन दिलावर सुबह भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। गढ़ी से विधायक कैलाश मीणा विमान से उदयपुर से जयपुर पहुंचे।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां राजभवन में पहले से ही हो चुकी हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले शुक्रवार को पार्टी आलाकमान से मिलने दिल्ली गए थे।

उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ। इसका परिणाम तीन दिसंबर को आया। भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Streaming In India: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त