देश की खबरें | 'हमारी विरासत एवं विभूतियां' पुस्तक उत्तराखंड के निजी विद्यालयों में भी पढ़ाई जाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा तैयार ‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’ पुस्तक प्रदेश के सभी निजी विद्यालयों में भी पढ़ाई जायेगी।

देहरादून, नौ मार्च उत्तराखंड में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा तैयार ‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’ पुस्तक प्रदेश के सभी निजी विद्यालयों में भी पढ़ाई जायेगी।

राज्य के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को यहां बताया कि निजी विद्यालयों में बच्चों के बस्तों का भार कम किया जाएगा और प्रत्येक माह में एक दिन 'बैग फ्री डे' मनाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि निजी विद्यालय संगठनों एवं स्कूल संचालकों ने इस पर अपनी हामी भर दी है और इसकी शुरुआत आगामी अप्रैल के प्रथम सप्ताह से की जायेगी।

रावत ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों को प्रदेश में तेजी से लागू किया जा रहा है और इसी के तहत शुक्रवार को प्रदेश के निजी विद्यालय संगठनों एवं संचालकों के साथ एक अहम बैठक की गयी।

उन्होंने बताया कि बैठक में ‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’ पुस्तक को निजी विद्यालयों में लागू करने का निर्णय लिया गया।

रावत ने बताया कि निजी विद्यालयों में पुस्तक लागू होने से प्रदेश में अध्ययनरत देश-विदेश के बच्चे उत्तराखंड की समृद्ध लोक विरासत, सांस्कृतिक विविधता, पृथक राज्य आंदोलन, सांस्कृतिक व सामाजिक चेतना से जुड़े आंदोलन, लोकगीत, लोकनृत्य, पर्यटक व ऐतिहासिक स्थल सहित राज्य की महान विभूतियों के बारे में जान सकेंगे।

राज्य मंत्रिमंडल ने पिछले सप्ताह ही कक्षा छह से कक्षा आठ तक के पाठयक्रम में 'हमारी विरासत एवं विभूतियां' को शामिल करने का निर्णय लिया था।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा सरकारी विद्यालयों की भांति निजी विद्यालयों में भी कक्षावार बस्तों का वजन लागू किया जायेगा ताकि बच्चों को बस्ते का अनावश्यक बोझ न ढोना पड़े। इसके अलावा प्रत्येक महीने एक दिन निजी विद्यालयों में भी ‘बैग फ्री डे’ लागू किया जायेगा, ताकि बच्चों में पढ़ाई का तनाव कम हो और बच्चों को नयी शिक्षण विधियों को अपनाने का अवसर मिल सके।

मंत्री ने बताया कि इसके अलावा बैठक में निजी एवं सरकारी विद्यालयों के बीच 'टीचिंग शेयरिंग प्रोग्राम' चलाने, प्रयोगशाला व खेल मैदानों को आपस में साझा करने का भी निर्णय लिया गया जिससे संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव हो सकेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\