आंबेडकर के कार्यों पर जल्द ही पांच खंड में आ रही है किताब

आंबेडकर का जन्म मऊ क्षेत्र (मध्य प्रदेश) के काली पलटन क्षेत्र में 1891 में 14 अप्रैल को हुआ था।

जमात

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल भारतीय संविधान के निर्माता और दलित चिंतक डॉक्टर भीमराव रामजी आंबेडकर के कार्यों पर पांच खंडों में किताब प्रकाशित होने जा रही है। प्रकाशन गृह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (ओयूपी) ने भारत के पहले विधि एवं न्याय मंत्री की 129वीं जयंती पर यह घोषणा की।

आंबेडकर का जन्म मऊ क्षेत्र (मध्य प्रदेश) के काली पलटन क्षेत्र में 1891 में 14 अप्रैल को हुआ था।

इस किताब का नाम ‘बी आर आंबेडकर: द क्वेस्ट फॉर जस्टिस’ है और इसमें सामाजिक, राजनीतिक, कानूनी, आर्थिक, लैंगिक, नस्ली, धार्मिक और सांस्कृतिक न्याय के विभिन्न पहलूओं पर विस्तृत चर्चा है। इसका संपादन लेखक आकाश सिंह राठौड़ ने किया है।

प्रकाशन गृह ने एक बयान में कहा कि इस पांच खंड में सामाजिक गैरबराबरी, विविधता, बहिष्कार का सामाजिक विश्लेषण है क्योंकि आंबेडकर और उनकी लेखनी ने इस ओर उनका ध्यान खींचा था।

प्रकाशन गृह ने कहा कि इस किताब में उनके सामाजिक न्याय वाले विचार की मौजूदा प्रासंगिकता और इन विचारों के लिए संवैधानिक और नीतिगत प्रतिक्रियाएं दी गई हैं।

आंबेडकर को लोग बाबासाहेब के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने अपना जीवन दलितों, महिलाओं और श्रमिकों के उद्धार के लिए लगा दिया था। उन्हें 31 मार्च 1990 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

इस किताब के पहले खंड में राजनीतिक न्याय, दूसरे खंड और तीसरे खंड में सामाजिक न्याय, चौथे खंड में आंबेडकर के विचारों का लैंगिक न्याय पर असर और पांचवें खंड में धार्मिक न्याय और सांस्कृतिक न्याय पर चर्चा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू