देश की खबरें | आगरा में जूते बनाने वाली फैक्ट्री के प्रबंधक का शव पार्क में फंदे से लटका मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा में जूते बनाने वाली फैक्ट्री के एक प्रबंधक का शव बुधवार को एक पार्क में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आगरा (उप्र), 20 दिसंबर आगरा में जूते बनाने वाली फैक्ट्री के एक प्रबंधक का शव बुधवार को एक पार्क में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अतुल अग्रवाल के तौर पर हुई है।

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना हरीपर्वत पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

पुलिस का कहना है कि मृतक कुछ समय से मानसिक तनाव में था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नगर पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सूरज कुमार राय ने बताया कि अग्रवाल का शव पालीवाल पार्क की रेलिंग पर फंदे से लटका मिला।

उन्होंने कहा, “राहगीरों ने इसकी सूचना दी। निकट ही मृतक की कार खड़ी थी। उससे मिले ड्राइविंग लाइसेंस से मृतक की शिनाख्त हुई और उसके परिजनों को सूचना दी गयी।”

डीसीपी ने बताया कि मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\