देश की खबरें | पहलगाम हमले में मारे गए वायुसेना के कॉरपोरल का पार्थिव शरीर गुवाहाटी लाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए, मूल रूप से अरुणाचल प्रदेश के निवासी भारतीय वायुसेना के कॉरपोरल तागे हेलियांग का पार्थिव शरीर बुधवार रात को विशेष विमान से गुवाहाटी लाया गया।

गुवाहाटी, 24 अप्रैल पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए, मूल रूप से अरुणाचल प्रदेश के निवासी भारतीय वायुसेना के कॉरपोरल तागे हेलियांग का पार्थिव शरीर बुधवार रात को विशेष विमान से गुवाहाटी लाया गया।

हेलियांग का पार्थिव शरीर विशेष विमान से गुवाहाटी के वायुसेना अड्डे पर रात एक बजे पहुंचा और तब वहां असम के मंत्री जयंत मल्ला बरुआ मौजूद थे।

बरुआ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दूर यात्रा करने गए कोई ऐसा व्यक्ति जो बेजान होकर लौटता है, उसका पार्थिव शरीर प्राप्त करना, बेहद दुखद अनुभव होता है। आज रात भारी मन से अरुणाचल के वीर सपूत कॉरपोरल तागे हेलियांग का पार्थिव शरीर गुवाहाटी वायुसेना अड्डे पर प्राप्त किया, जिन्होंने कल कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले में दुखद रूप से अपनी जान गंवा दी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवाद हमेशा के लिए खत्म हो जाए। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत सरकार इस जघन्य कृत्य का बिना देरी किए जवाब देगी।’’

इस दौरान असम सरकार और भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे और उन्होंने मृतक अधिकारी को श्रद्धांजलि दी।

अरुणाचल प्रदेश के लोअर सुबनसिरी जिले के ताजंग गांव के निवासी कॉरपोरल हेलियांग अपनी पत्नी के साथ पहलगाम में छुट्टियां मनाने गए थे, जो हमले में बच गईं।

हेलियांग का अंतिम संस्कार उनके पैतृक स्थान पर किया जाएगा। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों में हेलियांग भी शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी