देश की खबरें | 'भाजपा राष्ट्रवाद पर उपदेश देती है,लेकिन जांच में सामने आया कि आतंकवाद के कई आरोपी इससे जुड़े रहे'

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि वह आतंकवाद जैसे गंभीर राष्ट्रीय मुद्दों पर राजनीति करने में भरोसा नहीं करती लेकिन आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप में पकड़े गए लोगों और भाजपा के बीच करीबी संबंध के खुलासों ने उसे सत्तारूढ़ दल से सवाल करने पर मजबूर कर दिया है।

मुंबई, नौ जुलाई कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि वह आतंकवाद जैसे गंभीर राष्ट्रीय मुद्दों पर राजनीति करने में भरोसा नहीं करती लेकिन आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप में पकड़े गए लोगों और भाजपा के बीच करीबी संबंध के खुलासों ने उसे सत्तारूढ़ दल से सवाल करने पर मजबूर कर दिया है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रवाद के बारे में उपदेश देती है, लेकिन जांच में सामने आया है कि आतंकवाद के कई आरोपी इससे जुड़े रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता अजॉय कुमार ने यहां एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अपने दावों के समर्थन में उदाहरण भी पेश किए। उन्होंने कहा कि अमरावती और उदयपुर हत्याकांड समेत आतंकवादी गतिविधियों और अन्य अपराधों में संलिप्त कई आरोपी भाजपा से जुड़े रहे हैं।

कुमार ने आरोप लगाया कि उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या का एक आरोपी मोहम्मद रियाज भाजपा कार्यकर्ता था।

उन्होंने दावा किया, ‘‘वह (रियाज) एक वरिष्ठ स्थानीय नेता की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुआ था। वह भाजपा के कई कार्यक्रमों में शामिल हुआ था, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे थे।’’

कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि हाल में खुलासा हुआ था कि जम्मू-कश्मीर में स्थानीय लोगों द्वारा पकड़ा गया लश्कर-ए-तैयबा का आंतकी तालिब हुसैन शाह भाजपा का पदाधिकारी था। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी से पहले वह अमरनाथ यात्रा पर हमले की साजिश रच रहा था।

कुमार ने आरोप लगाया कि अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या मामले में मुख्य साजिशकर्ता इरफान खान के निदर्लीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा से करीबी संबंध हैं। उन्होंने कहा कि खान ने राणा के लिए चुनाव प्रचार कर वोट भी मांगे थे।

हालांकि, राणा दंपती ने खान से संबंध होने के आरोप को खारिज किया है।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि कश्मीर के पूर्व भाजपा नेता तारिक अहमद मीर को हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर नवीद बाबू के लिए हथियार खरीदने के आरोप में 2020 में गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने 1999 के कंधार विमान अपहरण मामले को लेकर भी भाजपा पर खूंखार आतंकवादी मसूद अजहर को छोड़ने का आरोप लगाया।

कुमार ने आरोप लगाया कि राष्ट्रवाद की आड़ में भाजपा राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\