देश की खबरें | पहला गारंटी कार्ड पाने वाली लाभार्थी ने गहलोत को राखी बांधी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य सरकार की ओर से पहला गारंटी कार्ड और 500 रुपए का पहला घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त करने वाली महिला लाभार्थियों ने रक्षाबंधन के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा।
जयपुर, 30 अगस्त राज्य सरकार की ओर से पहला गारंटी कार्ड और 500 रुपए का पहला घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त करने वाली महिला लाभार्थियों ने रक्षाबंधन के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा।
प्रवक्ता के अनुसार, जयपुर के महापुरा की रहने वाली पूजा देवी व सरजू देवी ने मुख्यमंत्री निवास में गहलोत को राखी बांधकर महंगाई राहत शिविरों एवं इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया।
प्रवक्ता ने बताया, इस अवसर पर दोनों लाभार्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री की इन योजनाओं से उनके परिवार को आर्थिक संबल मिला है और आमजन को राहत पहुंचाने वाली ये योजनाएं जारी रहनी चाहिए।
गहलोत ने महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर दी गई रोडवेज बस किराये में शत-प्रतिशत छूट को 31 अगस्त तक जारी रखने की घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी सुनीता गहलोत व पुत्री सोनिया गहलोत अनखड़ भी उपस्थित रहीं।
वहीं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों एवं एसओएस बालग्राम के बच्चों ने राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र को राखी बांधी। राज्यपाल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)