देश की खबरें | अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट पर हमला करने के मुख्य आरोपी के भाई की जमानत खारिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे जिले की कल्याण सत्र अदालत ने एक स्थानीय अस्पताल में ‘रिसेप्शनिस्ट’ (महिला कर्मचारी) पर हमला किए जाने से संबंधित मामले में मुख्य आरोपी गोकुल झा के भाई रंजीत भुलेश्वर झा की जमानत याचिका बुधवार को खारिज कर दी।

ठाणे, 30 जुलाई ठाणे जिले की कल्याण सत्र अदालत ने एक स्थानीय अस्पताल में ‘रिसेप्शनिस्ट’ (महिला कर्मचारी) पर हमला किए जाने से संबंधित मामले में मुख्य आरोपी गोकुल झा के भाई रंजीत भुलेश्वर झा की जमानत याचिका बुधवार को खारिज कर दी।

पीड़िता ने झा की जमानत याचिका का विरोध करते हुए हलफनामा दायर किया था और मंगलवार को अदालत में पेश होकर उसे रिहा न किए जाने की गुहार लगाई थी।

पीड़िता ने मंगलवार को अपने अधिवक्ता हरीश नायर के माध्यम से दायर हलफनामे में कहा, ‘‘अगर अदालत गोकुल के भाई रंजीत झा को जमानत दे देती है, तो वह बाहर आएगा, जिसके बाद वह मुझ पर और मेरे परिवार पर फिर से हमला करेगा।’’

महिला ने दावा किया कि उसकी रिहाई से जांच खतरे में पड़ सकती है, गवाहों के साथ समझौता हो सकता है और यहां तक कि न्यायिक अधिकारियों पर भी दबाव पड़ सकता है।

यह घटना इसी महीने की शुरुआत में कल्याण पूर्व स्थित एक बाल चिकित्सालय में हुई थी।

पीड़ित महिला मूल रूप से मराठी भाषी थी और आरोपी प्रवासी थे, जिस कारण इस घटना ने राजनीतिक रंग भी ले लिया था।

इस घटना का वीडियो भी प्रसारित हो गया था।

रंजीत और उसके भाई पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला करना या आपराधिक बल का प्रयोग करना), 75 (यौन उत्पीड़न) और 115 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गोकुल झा भी न्यायिक हिरासत में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू