देश की खबरें | मौजूदा सरकार में व्यापारियों की रीढ़ टूटी, नीतियां बदलें प्रधानमंत्री: राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बहुत सारे व्यापारियों की रीढ़ टूट गई है।

नयी दिल्ली, पांच जनवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बहुत सारे व्यापारियों की रीढ़ टूट गई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोगों को सुनना और अपनी नीतियों में बदलाव करना चाहिए।

राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल बिजेंद्र नामक एक व्यापारी का वीडियो ट्विटर पर साझा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के छोटे व्यापारों का योगदान: 40 प्रतिशत रोजगार, 27 प्रतिशत जीडीपी, 45 प्रतिशत निर्यात। सरकार की ग़लत नीतियों ने बिजेंद्र जैसे बहुत सारे व्यापारियों की रीढ़ तोड़ दी है।’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने देश के लोगों का 'माइक ऑन' किया है। ध्यान से सुनिए और अपनी नीतियां बदलिए।’’

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी इस व्यापारी का वीडियो साझा किया और दावा किया कि नोटबंदी, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और ‘कोरोना के कुप्रबंधन’ ने करोड़ों लोगों के जीवन और जीविका को तबाह कर दिया।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या प्रधानमंत्री सुन रहे हैं?’’

इस वीडियो में बिजेंद्र ने दावा किया है कि नोटबंदी और जीएसटी के कारण उनका व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ और उन्हें बहुत नुकसान उठाना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू